कोयलांचल का एक सपूत शहीद कृष्णा महतो पूरे इलाके में मास्टर जी के नाम से प्रसिद्ध
रूपलाल महतो पिपरवार(देश प्राण संवाददाता): कोयलांचल का एक सपूत शहीद कृष्णा महतो पूरे इलाके में मास्टर जी के नाम से प्रसिद्ध बिलारी के एक साधारण किसान परिवार में जन्म ०2-०5-1961 हुआ था उनके पिता का नाम गुलाब महत्तोऔर माता का नाम इंजरी देवी की पहली संतान थे ।पूरे इलाके में अशिक्षा का माहौल था शिक्षण संस्थान आज की तरह नहीं थे बचपन से ही परिश्रमी स्नेहसील वह मिलनसार प्रवृत्ति के कृष्णा महतो को गांव वाले प्यार से गालु कहा करते थे प्रारंभिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद टंडवा हाई स्कूल में अध्ययन किया ग्रामीण परिवेश में कम उम्र में शादी विवाह के तत्कालीन रिवाज से स्कूली शिक्षा के दौरान ही जानेमाने समाज सेवी व अमीन बाबू गणेश महतो के बडे भाई चुरामन महतो के बेटी नगिया देवी ( ग्राम पोकला पोस्ट कसियाडीह थाना टंडवा जिला चतरा )में दांपत्य सूत्र में बांध दिए गए ।शिक्षा के प्रति बेहद लगाव था मैट्रिक पास कर रांची कॉलेज से स्नातक बने वह रांची विश्वविद्यालय से एम कॉम बोकारो से B.Ed तथा कोलकाता यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा इन सर्वे का कोर्स पूरा किया ।कॉलेज जीवन में सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान था उन्हें...