Posts
Showing posts from September, 2018
करम पर्व अनार्य मूल का पर्व: करम पर्व और कुड़मी समाज
- Get link
- X
- Other Apps
करम पर्व अनार्य मूल का पर्व: करम पर्व और कुड़मी समाज करम पर्व अनार्य मूल का पर्व है जो आदिकाल से झारखंड एवं झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में मनाया जाता है। आर्यों के आगमन के पूर्व ही यहां धान की खेती लहलहाती थी। इस पर्व में धान के पौधों की पत्तियों को ही फूल के रुप में “दहाई करम राजा“ बोलकर चढ़ाने की प्रथा है। धान की पत्तियों को करम व्रत करने वाली लडकियां करम एकादशी (भादो शुक्ल पक्ष)के दिन खेतों से करम गीत गाते हुए संग्रह करती हैं। इसे फूल लड़हा विधान कहा जाता है। इस तरह यदि करम को कृषि आधारित पर्व कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इतिहास बताता है कि कृषि के जनक कुड़मी ही हैं। अतः इसका प्रणयन कुड़मियों ने ही किया। यहां यह बताना जरूरी है कि स्वर्णरेखा, कंसावती, दामोदर नदी के तट पर आदिकाल में कृषि आधारित सभ्यता पल्लवित थी, जो सभी सभ्यताओं से प्राचीन थी। इस सभ्यता को आनंद मार्ग के संस्थापक और स्थानीय इतिहास पर विस्तृत विवेचना करने वाले श्री श्री प्रभात रंजन सरकार ने राढ़ सभ्यता की संज्ञा दी है और कहा, सभ्यता का आदि बिन्दु राढ़ है। उन्होंने कुड़मियों ...
कुडमालि संस्कृति के आजीवन प्रचारक माननीय लखीकांत मुतरुवार
- Get link
- X
- Other Apps
कुड़मि एक जनजाति
- Get link
- X
- Other Apps
दीपक महतो (कसमार): मैं आजतक जो समझ पाया -: "कुड़मि" एक जनजाति है ? कुड़मि का हिन्दी या संस्कृत में क्या अर्थ होगा ? कुड़मि को अन्य लोग हड़ ,ढँड़ ,चुआड़ कहते हैं। हड़,ढँड़,चुआड़ का हिन्दी या संस्कृत में क्या अर्थ होगा ? कुड़मि छोटानागपुर पठार के आदिबसकइता हैं। कुड़मि मूल रूप से 81 गुसटि में बँटे हैं। गुसटि का अर्थ हिन्दी या संस्कृत में क्या होगा ? कुड़मि के 81 गुसटि नाम निम्न लिखित हैं। कृपया इन शब्दों का अर्थ हिन्दी या संस्कृत में बताएँ *काड़ु *कइर *कँड़हर *कहँड़ *कउड़ि *काइटुर *कादिम *काँचि *कानबिंधा *कँकु *केटि *केटिरि *केसिरि *कुँड़ि *खँखु *खेसु *खेड़ु *खेहड़ु *खिरु *गुलि *गेंठि *गेरु *घँघु *चिल *चिड़ु *चुटरि *जुञ *जुमरि *जेंगटि *चाँड़रि *टिड़ु *टेटे *डँगु *डँगुरि *ड़ूमरि *तितरि *दाग *दुँदू *धान *नाग *नाँगटु *नेलु *पाँड़ुरि *पुनअ *बनसुकर *बँस *बाँदु *बानु *बिलु *बुँदि *बेहड़ *बकु *बेड़ु *बेमु *मगु *मान *मुतरु *मुरमु *मुसु *लाठ *लुति *साँखु *सिंकु *सिखु *सिखि *सिंगु *सिंह *हँसतु *हाँसदा *गिआर *हिंदिइ *हेमरामि *उखरि *उँधि *ब...