हजारीबाग नाम का झारखंड में एक बड़ा जिला हुआ करता था ।

हजारीबाग नाम का झारखंड में एक बड़ा जिला हुआ करता था । 

जिसे तोड़ कर आज के तारीख में 6 नये जिलों बनाएं गए है । 
1961 के जनगणना अनुसार बृहद हजारीबाग जिले की जनसंख्या लगभग 24 लाख थी । जिसमें लगभग 21 लाख हिन्दुओं की जनसंख्या थी । मुस्लिम लगभग 3 लाख थी । बाकी अन्य लिखित धर्म को मानने वाले छोटी संख्या में थे । वहीं अन्य अलिखित धर्म को मानने वाले तथा धर्म से अनजान लोग लगभग 1500 ही थे ।  
वहीं कुछ पन्नों बाद ही मातृभाषा के डाटा मे इस जिले के सब से बड़ी अनुसूचित जनजाति संथाल की मातृभाषा संथाली बोलने वालों की संख्या 1लाख 80हजार से ऊपर दिखाती है ।
अगर सभी अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या देखी तो लगभग 3 लाख हो जाएंगे । जिले की पुरी जनसंख्या 24 लाख में 3 लाख अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या जो मुस्लिमों के बराबर होती है , कम तो नहीं होती है ।

ये 3 लाख अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या कहां गई ।

Comments

Popular posts from this blog

बारह (12) मासे तेरह (13) परब

कुड़मि एक जनजाति

Kudumi Movement