झारखण्ड बंद से जुडी आज की बड़ी ख़बरें :
झारखण्ड बंद से जुडी आज की बड़ी ख़बरें :
# झारखण्ड बंद जमशेदपुर में हुआ उग्र. मानगो में बंद समर्थकों ने बस में लगायी आग. थाना से थोड़ी दूरी पर धु धु कर जली बस, क्रेन से हटाया गया.
# बंद से पहले देर रात तड़के तीन बजे विधायक जगरनाथ महतो को किया गया गिरफ्तार. बंद में अशांति फैलाने के खतरे के मद्देनजर हुए अरेस्ट.
# बंद से पहले राजधानी के आदिवासी हॉस्टल में छात्रों को किया गया हाउस अरेस्ट. कल सोशल मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन ने उठाया कदम.
# राजधानी के रातू रोड और करमटोली में बंद कार्यकर्ताओ का उत्पात. गाड़ियों में की तोड़फोड़. पुलिस के साथ झड़प.
# बंद को देखते हुए राजधानी रांची समेत झारखण्ड के अधिकतर शहरो में पसरा सन्नाटा. लंबी दूरी की बसे नहीं चल रही.
# बंद कार्यकर्ताओ ने रांची टाटा मार्ग में जलाया टायर. एनएच में लगाया जाम.
# ईचागढ़ में रेलवे को बनाया गया निशाना. बंद समर्थकों ने रोकी रेल. फ़ोर्स पहुँचने पर रेल को किया गया रवाना.
# रांची में अबतक सड़कों पर नहीं निकले झामुमो के बंद समर्थक. आदिवासी संगठनो के 2 कार्यकर्ताओ को लिया गया हिरसत में.
# रांची में ड्रोन से बंद समर्थकों पर नजर. घुड़सवार दस्ता भी तैनात. किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में जवानों को किया गया मुस्तैद.
# गोड्डा और पांकी में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन. झारखण्ड बंद से मुक्त.
# रांची में अस्थायी जेल बनाए गए है. जयपाल सिंह स्टेडियम और बिरसा मुंडा स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाया गया है. करीब दर्जनभर गिरफ्तार समर्थकों को रखा गया.
Comments
Post a Comment