स्थानीय नीति के अनुत्तरित प्रश्न :
स्थानीय नीति के अनुत्तरित प्रश्न :
१)दूसरे किस राज्य में स्थानियता ऐसी है?
२)यहाँ कौन स्थानीय नहीं हैं?
१९८६ ही क्यूँ?
३)संविधान में स्पष्ट उल्लेख है एक नागरिक सिर्फ़ एक जगह का स्थानीय होगा उसका क्या?
४)झारखण्डी को ख़तियान और बाक़ी को शपथपत्र क्यूँ?
५)Matric तक की पढ़ायी कितने वर्ष में कोई करता है फिर ३० साल का क्या मतलब?
६)आरक्षण का कैसे लाभ मिलेगा यहाँ के st sc Obc को?
७)केन्द्र सरकार की नौकरी कैथा (झारखंड का एक गाँव)के लोग असम में कर रहे हैं वहाँ वे स्थानीय होंगे?
८)रेलवे की नौकरी जो लोग यहाँ से जाकर छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं वो वहाँ स्थानीय हैं?
९)आज़ादी से पहले यहाँ के आदिवासी असम गए थे उनको वहा स्थानीय आदिवासी का दर्जा कब मिलेगा?
१०)केंद्र सरकार की नौकरी में कोई देस के किसी कोने में जाकर नौकरी करेगा तो वहाँ का स्थानीयता पाएगा?
११)उसके बाद ट्रान्स्फ़र होकर दूसरे राज्य जाएगा तो वहाँ का भी स्थानीय होगा?
१२)राज्य में नौकरी करने वाला लोग स्थानीय होगा और किस राज्य में होता है?
१३)ज़्याँ द्रेज भी तब तो स्थानीय हो गए?
१४)रामदयाल जी की पत्नी झारखंड सार्हुल मनाने आयीं अगर ग्राम सभा सत्यापित करे तो वो स्थानीय?
१६)कोई बाहरी बुडमु में २००० रुपया एक कठ्ठा ज़मीन ले ले तो वो भी स्थानीय?
१७)डहु पब्लिक स्कूल(डीपीएस) एक मान्यता प्राप्त स्कूल है वहा बांग्लादेश से आके अगर १० तक की डिग्री ले ले(मैनिज) तो स्थानीय?
१८)कोई ट्रेन से राँची रेल्वे स्टेशन उतरे और ट्रेन छूट जाए तो वो भी यहाँ का स्थानीय अगर ग्राम सभा के उसके कुछ रिश्तेदार उसकी सेट्टिंग कर दें?
उत्तर दें!
Comments
Post a Comment