PM मोदी के आगमन पर 24 को झारखंड बंद का एलान
NEWS UPDATE : PM मोदी के आगमन पर 24 को झारखंड बंद का एलान, मनेगा काला दिवस :
स्थानीय नीति लागू नहीं करने के विरोध में आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच ने आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन पर झारखंड बंद का एलान किया है। उक्त जानकारी मंच के संयोजक राजू महतो ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस दिन मंच पूरे प्रदेश में काला दिवस के रूप में मनाएगा।
सभी जिला मुख्यालय में काला झंडा फहराया जाएगा और पीएम को काला झंडा से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी-मूलवासी विरोधी हैं। इसलिए उन्हें पीएम मोदी हटा कर किसी आदिवासी-मूलवासी को सीएम बनाएं। जब तक स्थानीय नीति नहीं बनती है तब तक भाजपा के शीर्ष नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध व उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा।
इस मौके पर अनथन लकड़ा, शीतल ओहदार, धर्मदयाल साहू, निशी लकड़ा, प्रकाश राम, ओम प्रकाश महतो, रवि महतो, समीर कुमार सहित कई उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment